वन अधिकारी पर काठ माफिया ने किया जानलेवा हमला, चार घायल

कैचवर्ड अपराध -काठ माफिया व वनकर्मियों के बीच संघर्ष -मोराघाट जंगल में काठ चुराने आए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:22 AM (IST)
वन अधिकारी पर काठ माफिया ने किया जानलेवा हमला, चार घायल
वन अधिकारी पर काठ माफिया ने किया जानलेवा हमला, चार घायल

कैचवर्ड : अपराध

-काठ माफिया व वनकर्मियों के बीच संघर्ष

-मोराघाट जंगल में काठ चुराने आए थे एक दलसंवाद सूत्र, धुपगुड़ी : लकड़ी तस्करी का विरोध करने पर वन अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गया। लॉक डाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा है। लेकिन तस्कर व असामाजिक तत्वों का मन बढ़ा हुआ है। वन विभाग के कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान भी अपनी सेवा देनी पर रही है। गौरतलब है कि मोराघाट रेंजर के एसएमजी के एक नंबर रेंजर के संरक्षित जंगल में बुधवार को काठ माफिया घुस गए और काठ चोरी करने लगे। वन कर्मी व अधिकारियों की नजर जब तस्करों पर पड़ी तो उन्होंने चेतावनी देते हुए भाग जाने के लिए कहा। लेकिन उल्टा काठ माफिया ने धारदार हथियार से वनकर्मियों व अधिकारी पर जानलेवा हमला किया। बिट ऑफिसर सहदेव उरावं के हात में गंभीर चोट लगी है। साथ ही वनकर्मी श्यामल राभा, असीम राय और भूषण राय को भी गंभीर चोट लगी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मण राभा नाम के एक काठ माफिया ने उत्पात मचा रखा है। लॉक डाउन का फायदा उठाकर हमला किया गया। काठ माफिया का एक बड़ा दल आज जंगल में घुस आया था जिसमें 12 से 14 लोग थे।

मोराघाट रेंज के रेंजर राज कुमार पाल ने बताया कि वनकर्मी उस समय रूटीन चहलकदमी कर रहें थे। लेकिन देखा की कुछ तस्कर जंगल से काठ चोरी कर रहें थे। रोकने पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस घटना को लेकर बानरहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

कैप्शन : घायल वन अधिकारी

chat bot
आपका साथी