पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन

संवाद सूत्र वीरपाड़ा पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार के वैट को कम करने की मांग को लेकर भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:23 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार के वैट को कम करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर विरोध और धरना प्रदर्शन किया गया। रविवार को पुराने बस स्टैंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा, फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन, भाजपा अलीपुरद्वार जिला के संयोजक भूषण मोदक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामविलास गोयल समेत अन्य मौजूद थे।

धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक मनोज तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के ऊपर वैट कम करके आम जनता को राहत देने की कोशिश की है। भाजपा शासित सभी राज्यों में राज्य सरकारों ने भी वैट कम किया है। लेकिन यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है। राज्य सरकार तेल का दाम घटाने के बदले शराब के दाम घटा रहे हैं। आज भाजपा की ओर से पेट्रोल-डीजल के अलावा रसोई गैस के वैट को भी कम करने की मांग की गई है। इसके अलावा कुछ स्थानीय मुद्दे, जिसमें मुख्य तौर पर वीरपाड़ा में फ्लाई ओवर बनाने और डोलोमाइट साइडिंग हटाने की मांग की है। इसमें भी राज्य सरकार की ओर जमीन नहीं दिए जाने के कारण काम रुका हुआ है।

विधायक मनोज तिग्गा ने कहा कि विभिन्न जगहों पर किए गए पौधरोपण में भी भ्रष्टाचार की गई है। इसे लेकर उनलोगों की तरफ से आरटीआई किया गया है। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। भाजपा 18 नंबर मंडल के अध्यक्ष अनुपम भारती और महासचिव मृणाल कांति राय ने तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचारों पर जमकर हमला किया। अगर इसके बावजूद राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल का वैट कम नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी