श्रमिकों की मांगों को माने वरना उग्र आंदोलन

जामुडि़या: ईसीएल के सोनपुर बजारी परियोजना के ग्लास हाउस के पास शनिवार से विभिन्न मांगों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jan 2018 01:14 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jan 2018 01:14 AM (IST)
श्रमिकों की मांगों को माने वरना उग्र आंदोलन
श्रमिकों की मांगों को माने वरना उग्र आंदोलन

जामुडि़या: ईसीएल के सोनपुर बजारी परियोजना के ग्लास हाउस के पास शनिवार से विभिन्न मांगों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के बैनर तले शुरू किया गया। श्रमिकों का आमरण अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। यहां केकेएससी के सोनपुर बजारी प्रोजेक्ट शाखा अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, केकेएससी नेता हैदर अली खान, गौतम चक्रवर्ती, साधन कुमार ¨सह के नेतृत्व में श्रमिकों द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। अनशन के तीसरे दिन तृणमूल कांग्रेस के पांडेश्वर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती सोनपुर बजारी परियोजना के ग्लास हाउस पहुंचे। उन्होंने कहाकि प्रबंधन यदि 24 घंटा के अंदर श्रमिकों की जायज मांगों को पूरा करने की व्यवस्था नही करता है तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। केकेएससी नेता गौतम चक्रवर्ती ने बताया कि वर्ष 2013 के बाद से श्रमिकों की पदोन्नति नहीं की गई है। डोजर, डंपर, शावल आपरेटरों की भी पदोन्नति नही की गई है। ईसीएल प्रबंधन ने 18 श्रमिकों की पदोन्नति की सूची बनाई गई है, जिसका यूनियन विरोध कर रही है। सभी श्रमिकों की पदोन्नति एक साथ करनी होगी। श्रमिकों को आवास आवंटित करने में भी धांधली की जा रही है।

chat bot
आपका साथी