तृकां कार्यकर्ताओ ने वृद्ध का करवाया इलाज

अपने घर-द्वार छोड़कर रास्ते पर भटकने वाले वृद्ध को कटवा के दाइहाट इलाके में तृकां कार्यकर्ताओ ने कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया।

By Edited By: Publish:Sun, 10 Dec 2017 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 11:12 PM (IST)
तृकां कार्यकर्ताओ ने वृद्ध का करवाया इलाज
तृकां कार्यकर्ताओ ने वृद्ध का करवाया इलाज

दुर्गापुर : अपने घर-द्वार छोड़कर रास्ते पर भटकने वाले वृद्ध को कटवा के दाइहाट इलाके में तृकां कार्यकर्ताओ ने कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से स्वस्थ होने के बाद इलाके के एक अतिथिशाला में रखा गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। तृकां नेता सुमन दास ने कहा कि शंकर मुखर्जी मंतेश्वर के निवासी है। वे पिछले तीन-चार दिनो से इधर भटक रहे थे। वही शरीर भी अस्वस्थ था। जिसके बाद हमलोगो ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके परिवार वालो को सूचना दी गई। स्वस्थ होने के बाद अतिथिशाला में रखा गया है। बताया जाता है कि उनका एक पुत्र और एक पुत्री भी है, लेकिन वे देखरेख नही करते है। उनकी पत्नी का निधन वर्ष 2008 में हुआ था।

chat bot
आपका साथी