हादसे में युवक की मौत, रोड जाम

अंडाल : नववर्ष के पहले ही दिन अंडाल थाना के काजोड़ा इलाके में ट्रक ने दो युवकों को चपेट में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jan 2018 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jan 2018 05:07 PM (IST)
हादसे में युवक की मौत, रोड जाम
हादसे में युवक की मौत, रोड जाम

अंडाल : नववर्ष के पहले ही दिन अंडाल थाना के काजोड़ा इलाके में ट्रक ने दो युवकों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दुर्गापुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने घंटो रोड जाम कर दिया।

शव की शिनाख्त काजोड़ा ग्राम निवासी बापी लायक 24 के रूप में हुई। जबकि जख्मी ¨कशुक मंडल 22 भी काजोड़ा ग्राम का निवासी है। नववर्ष पर दोनों साथी सुबह तकरीबन पांच बजे इलाके में टहल रहे थे। सुबह के समय थोड़ा कोहरा भी था, उसी समय काजोड़ा हाई स्कूल के समीप एक ट्रक अचानक दोनों को चपेट में ले लिया एवं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर दोनों पर पड़ी। जिसकी जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसमें बापी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि ¨कशुक को इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया। घटना से आक्रोशित काजोड़ा ग्राम के लोग घटना स्थल पर पहुंचे एवं मुआवजे की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने काफी देर तक रोड को जाम रखा। जाम के कारण काजोड़ा-बहुला मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन लोग मांग पर अडिग थे। सूचना मिलने पर जिला परिषद कर्माध्यक्ष रूपेश यादव व पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटाया।

मुआवजा के आश्वासन के बाद हटा जाम :

जाम हटाने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ा। जिला प्रशासन ने मुआवजा का आश्वासन दिया, उसके बाद लोग माने और जाम को हटाया जा सका। लोगों का कहना था कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मार्ग पर हर समय तेज गति से वाहन गुजरते है, उनकी गति को नियंत्रित करने की व्यवस्था पुलिस को करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी