शहर में निकाली गणतंत्र बचाओं पदयात्रा

सांकतोड़िया : नितुरिया प्रखंड भाजपा की ओर से पारबेलिया हाटतला से सरबड़ी मोड़ तक गणतंत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jan 2019 05:21 PM (IST)
शहर में निकाली गणतंत्र बचाओं पदयात्रा
शहर में निकाली गणतंत्र बचाओं पदयात्रा

सांकतोड़िया : नितुरिया प्रखंड भाजपा की ओर से पारबेलिया हाटतला से सरबड़ी मोड़ तक गणतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली गई । पदयात्रा आमडांगा मोड, नितुरिया, भामुरिया मोड़ होते हुए सरबड़ी मोड़ पहुंची और वहां जनसभा में बदल गई। जनसभा ेको संबोधित करते हुए पुरुलिया जिला भाजपा के अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंचायत चुनाव में माफिया राज स्पष्ट रूप से देखा गया। बंगाल में आतंक राज कायम है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जहां तहां हमले, अत्याचार किये जा रहे हैं। जनता तृणमूल से सावधान रहें और भाजपा का हाथ मजबूत करें। भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल जितना भी प्रयास कर ले भाजपा कार्यकर्ताओं को बरगला नहीं सकती है। तृणमूल लोकसभा चुनाव में नहीं भाजपा के सामने नहीं टिकेगी । मौके पर भाजपा के राज्य महासचिव शांतनु बसु, केंद्रीय कमेटी के सदस्य बीपी ¨सह देव, नितुरिया मंडल के अध्यक्ष सुभाष मंडल, असीम चक्रवर्ती, नितुरिया मंडल महासचिव मालेश्वरी प्रसाद ¨सह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश चिन्ना, कंचन साव आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी