खाली घरों की सूची तैयार कर रही पुलिस

जागरण संवाददाता दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर में खाली घरों की संख्या बढ़ र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM (IST)
खाली घरों की सूची तैयार कर रही पुलिस
खाली घरों की सूची तैयार कर रही पुलिस

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर :

दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर में खाली घरों की संख्या बढ़ रही है। जिसका इस्तेमाल अराजक तत्व कर रहे है। ऐसे में अपराध की घटना बढ़ने का संदेह किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी तत्परता के साथ ऐसे घरों की सूची तैयार करने में जुट गई है, ताकि खाली घरों को चिन्हित किया जा सके एवं वहां निगरानी को बढ़ाया जा सके।

दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर इलाके की पहचान रिहायसी इलाके के बीच है। यह क्षेत्र दुर्गापुर नगर निगम के 22 नंबर वार्ड के अंतर्गत है। इस इलाके में अधिकांश दुर्गापुर इस्पात संयंत्र या अन्य संस्थानों से सेवानिवृत्त कर्मी रहते है। जिनकी संतान भी कर्मजीवन में विभिन्न राज्य या अन्य देश में रह रही हैं। ऐसे में अधिकांश घरों में बुजुर्ग लोग ही रहते है। वहीं कुछ बुजुर्गों की मौत होने के बाद घर भी खाली पड़ा हुआ है। कई दंपती अपने संतान के पास चले गए एवं घर में ताला लगा है। कुछ घरों पर बाहरी लोगों ने कब्जा जमा लिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी समय से जिन घरों में ताला लगा है, उसमें पेड़-पौधा या झाड़ी उग गई है। वैसे घरों में रात के समय अचानक बत्ती जल जाती है। जिससे लोग डर जाते है। लोगों का कहना है कि अराजक तत्व ऐसे घरों का उपयोग कर रहे है। सिटी सेंटर में ऐसे तकरीबन एक दर्जन घर है। सिटी सेंटर के अलाउद्दीन खान बिथि का एक मकान डेढ़ वर्ष से बंद है, जिसकी बत्ती रात के समय जल गई। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर देखा कि छत का दरवाजा खुला हुआ है। उस समय घर के अंदर कोई नहीं था। लोगों को अनुमान है कि पीछे के पार्क के रास्ते कुछ लोग अंदर गए होंगे। इस घटना से लोगों में भय है। शहर में किराया पर घर लेकर आपराधिक घटना पहले हो चुकी है। पिछले 19 नवंबर को सिटी सेंटर के ही एक घर से पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा गया था। जिनके पास से 16 पिस्तौल, 27 एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद हुआ था।

स्थानीय निवासी अतनू राय, विश्वदीप मजूमदार ने कहा कि खाली घरों पर अपराधियों की नजर है। जो अपनी जरूरत के अनुसार उन घरों का उपयोग कर रहे है। इसी तरह सेल को-आपरेटिव इलाके के एक घर के दंपती की मौत के बाद बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। भाजपा के विधायक लखन घोरूई ने कहा कि खाली घरों पर कब्जा करने वाला एक गिरोह चल रहा है। शासक दल के लोगों की मदद से जमीन-घर बिक्री का सिडिकेट चल रहा है। जबकि तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर शहर के संयोजक मृगेंद्रनाथ पाल ने कहा कि विरोधियों का आरोप हास्यकर है। पुलिस प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है।

chat bot
आपका साथी