अंडाल में बड़े क्षेत्र में धंसान, एक महिला दबी और दो घर भी गड्ढे में समाए, लोगों में आक्रोश

ईसीएल के अण्डाल थाना क्षेत्र अंतर्गत काजोड़ा क्षेत्र के जामबाद मोड़ के समीप बड़े आकार में धंसान की घटना शनिवार तड़के हुई।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 03:37 PM (IST)
अंडाल में बड़े क्षेत्र में धंसान, एक महिला दबी और दो घर भी गड्ढे में समाए, लोगों में आक्रोश
अंडाल में बड़े क्षेत्र में धंसान, एक महिला दबी और दो घर भी गड्ढे में समाए, लोगों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : ईसीएल के अण्डाल थाना क्षेत्र अंतर्गत काजोड़ा क्षेत्र के जामबाद मोड़ के समीप बड़े आकार में धंसान की घटना शनिवार तड़के हुई। इस घटना में दो घर, एक कुआं और ईसीएल का बंद पड़ा एक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर भी दब गया। एक घर पूरी तरह जमीन में समा गया। जिसमें एक महिला भी दब गई। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।  मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घेर कर लोगों ने काफी विरोध जताया और दबी महिला को बाहर निकालने की मांग की।

बताया जाता है कि सुबह 2:30 बजे धंसान की घटना शुरू हुई। जहां तेरह परिवार के लोग रहते है। धंसान का अनुभव होने पर लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए। वही शेख मिराज का घर पूरी तरह धंसान में समां गया। किसी तरह मिराज अपने चार बच्चों को लेकर बाहर आ गया, लेकिन कुछ सामान हटाने के दौरान उसकी पत्नी शहनाज बानो घर समेत जमीन के अंदर समां गयी। इसके अलावा इंदर रजक के घर का काफी हिस्सा भी दब गया। सूचना मिलने के बाद पंचायत सदस्य राजकुमार सहनी ने सभी अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस, दमकल, प्रधान वीर बहादुर सिंह, पांडेश्वर पंचायत समिति के सभापति मदन बाउरी आदि पहुंचे।

वहीं एक ईसीएल अधिकारी के आने पर धंसान प्रभावित लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। लोगों ने घटना के लिए ईसीएल प्रबंधन को दोषी ठहराया और अधिकारी को घेर कर जोरदार विरोध जताया। लोगों ने तत्काल दबी महिला को निकालने और पुनर्वास की मांग की। लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पंचायत समिति के सभापति मदन बाउरी ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। ईसीएल प्रबंधन को पुनर्वासन की व्यवस्था करनी चाहिए हम लोग जमीन भी देने को तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी