असामाजिक तत्वों ने तोड़ा छठव्रति का घर

दुर्गापुर : एक छठ व्रति आस्था का पर्व करने के उद्देश्य से नहाय-खाय के दिन दामोदर नदी के दुर्गा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:38 PM (IST)
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा छठव्रति का घर
असामाजिक तत्वों ने तोड़ा छठव्रति का घर

दुर्गापुर : एक छठ व्रति आस्था का पर्व करने के उद्देश्य से नहाय-खाय के दिन दामोदर नदी के दुर्गापुर बैराज में पति के साथ पवित्र स्नान करने के लिए गई। इस बीच अराजक तत्वों ने उसके घर को तोड़ दिया। घर जब पहुंची तो देखा कि बच्चे टूटे हुए घर के सामने बिलख रहें है। जिसकी जानकारी मिलने पर फरीदपुर फाड़ी की पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। लेकिन अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एक सत्तारूढ़ दल के नेता के करीबियों पर तोड़फोड़ का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। यह घटना दुर्गापुर शहर के बीस नंबर वार्ड अंतर्गत भिरंगी चासी पाड़ा इलाके की है। छठ व्रति सरिता राम ने बिलखते हुए बताया कि वह पवित्र स्नान के लिए गई थी। तभी उसके घर को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताजी क्लब के सचिव गोपाल राय, सदस्य नंदलाल महतो, निरंजन महतो, पंकज महतो आदि युवकों ने आज सुबह घर में आकर घर तोड़फोड़ किया है। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ---------------

छठ घाट का रास्ता तैयार करने के लिए तोड़ दिया घर : सरिता ने बताया कि क्लब के सदस्यों से जब पूछताछ की तो उनलोगों ने बताया कि इलाके में तालाब है, जहां छठ पूजा होती है। जहां जाने का रास्ता उसके घर के कारण छोटा हो गया है। इस कारण उसे तोड़ दिया गया। यहां तक की उनलोगों ने दो हजार रुपया लेकर इलाका छोड़ देने की बात कही। ऐसे में अब हमलोग कहां रहेंगे, कैसे छठ पूजा करेंगे। यह क्लब के सदस्यों का अत्याचार है। ----------------

लोगों ने की कार्रवाई की मांग : सरिता का घर तोड़े जाने के कारण स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ये लोग दूसरों के घरों में काम कर परिवार चलाते है। ऐसे गरीब लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है। पुलिस एवं पार्टी नेताओं को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय तृकां पार्षद रमा प्रसाद हलदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हमलोग मामले की जांच कर रहें है।

chat bot
आपका साथी