लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास पर बल

जागरण संवाददाता दुर्गापुर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) का 80वां स्थापना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST)
लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास पर बल
लोगों के आर्थिक व सामाजिक विकास पर बल

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) का 80वां स्थापना दिवस समारोह दुर्गापुर स्थित सेंट्रल मेकेनिकल इंजीनियरिग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमईआरआइ) में मनाया गया। जहां निदेशक प्रो. (डा.) हरीश हिरानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों से देश में जमीनी स्तर पर लोगों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए एक टीम के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के साथ-साथ कालोनी परिसर में हाल ही में विकसित विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और काम करने के माहौल का भी उल्लेख किया। ताकि प्रतिभा को आकर्षित किया जा सके और उन्हें पूरे दिल से काम करने के लिए प्रेरित किया जा सके। सीएसआइआर-सीएमईआरआइ ने आक्सीजन संवर्धन इकाई की भी चर्चा की, जिसकी तकनीक को देश भर में 13 कंपनियों को हस्तांतरित किया गया है। जो कोरोना महामारी में आक्सीजन मुहैया करवाने में कारगर होगा। वहीं उन्होंने सीएमईआरआइ द्वारा विकसित जल शोधन प्रौद्योगिकी की जानकारी दी, जिसकी तकनीक देश के विभिन्न क्षेत्रों में 67 कंपनियों को दी गई है। एलपीजी और जीवाश्म ईंधन पर हमारी निर्भरता को कम करने के लिए, संस्थान ने पीएमओ के निर्देशों के तहत सोलर चूल्हा विकसित किया है। एक ही तकनीक को पहले ही दो कंपनियों को हस्तांतरित किया जा चुका है। सीएसआईआर-सीएमईआरआई गेस्ट हाउस को पहले ही इस नवीकरणीय स्त्रोत में सौ फीसद स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने मशीनीकृत नाली सफाई प्रणाली की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व की कुछ अन्य परियोजनाओं के विकास के माध्यम से, संस्थान देश के अर्धसैनिक और सामरिक क्षेत्र में अपने अनुसंधान एवं विकास कार्य के माध्यम से अत्यधिक योगदान दे रहा है।

chat bot
आपका साथी