2.25 करोड़ से ब्राह्मणी नदी पर बनेगा पुल

दुर्गापुर : कटवा दो ब्लॉक की ब्राह्मणी नदी पर 2.25 करोड़ की लागत से ब्रिज बनाया जाएगा। काम का शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 06:51 PM (IST)
2.25 करोड़ से ब्राह्मणी नदी पर बनेगा पुल
2.25 करोड़ से ब्राह्मणी नदी पर बनेगा पुल

दुर्गापुर : कटवा दो ब्लॉक की ब्राह्मणी नदी पर 2.25 करोड़ की लागत से ब्रिज बनाया जाएगा। काम का शुभारंभ बुधवार को सांसद सुनील मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष देबू टुडू एवं महकमा शासक सौमेन पाल की मौजूदगी में किया गया। यह काम शुरू होने से इलाके के लोगों में भी काफी खुशी व्याप्त है। कटवा के मालंच गांव के समीप ब्राह्मणी नदी पर बांस का ब्रिज था। स्कूल के छात्र से लेकर इलाके के किसान भी उसी ब्रिज से आना जाना करते थे। बारिश के दिनों में यह सेतु पानी में डूब जाता था। जिससे गांव का संपर्क भी समाप्त हो जाता था। काफी समय से ग्रामीण यहां स्थायी ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव के समय सांसद सुनील मंडल ने भी लोगों को ब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था। जिसे उन्होंने पूरा किया एवं सांसद निधि से 2.25 करोड़ की लागत से ब्रिज तैयार किया जाएगा। सांसद ने कहा कि ब्रिज हो जाने से इलाके के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। जितना जल्द काम खत्म हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। मौके पर कटवा दो नंबर ब्लॉक के बीडीओ शिवाशीष सरकार समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी