अंडाल से आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

अंडाल : अंडाल पुलिस ने बुधवार की रात लूट के उद्देश्य से एकत्र हुए दो लोगों को आग्नेयास्त्र के साथ गि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jul 2017 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 07 Jul 2017 12:28 AM (IST)
अंडाल से आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार
अंडाल से आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

अंडाल : अंडाल पुलिस ने बुधवार की रात लूट के उद्देश्य से एकत्र हुए दो लोगों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका नामंजूर हो गई। दोनों को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि अंडाल थाना के रॉयल्टी मोड़ इलाके में नौशाद शेख एवं मो. सलीम एकत्र हुए थे। उसी समय असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज ¨सह राय के नेतृत्व में पुलिस की टीम टहलदारी कर रही थी। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से एक आग्नेयास्त्र व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पता चला कि वे लोग कहीं डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी