भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस भारती घोष के करीबी के एसओजी के ओसी गिरफ्तार

भाजपा में शामिल होनेवालों पर प. बंगाल की तृणमूल सरकार की नजरें टेढ़ी हैं।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 10:36 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:36 AM (IST)
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस भारती घोष के करीबी के एसओजी के ओसी गिरफ्तार
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस भारती घोष के करीबी के एसओजी के ओसी गिरफ्तार
अलीपुरद्वार [संवादसूत्र]। सीआइडी की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार की शाम भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस भारती घोष के कथित तौर पर करीबी रहे अलीपुरद्वार जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ओसी प्रदीप रथ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदीप को अलीपुरद्वार दायरा अदालत में पेश किया। अदालत ने रथ को नौ दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
   प्रदीप रथ के वकील एस. मजूमदार ने कहा कि रथ के खिलाफ साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले भी रथ को मेदनीपुर के दासपुर थाने से गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं पूर्व आइपीएस व वर्तमान भाजपा नेता भारती घोष के साथ आपराधिक कार्यों में लिप्त रहने के आरोप में प्रदीप रथ को निलंबित भी किया गया था।
   अलीपुरद्वार पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदीप रथ पर खुफिया रिपोर्ट साझा करने का आरोप है। इसमें अलीपुरद्वार के एएसपी कल्याण सिंह राय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस केस को सीआइडी को सौंपा था। छानबीन के बाद इनको गिरफ्तार किया गया है।  
chat bot
आपका साथी