36 उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट राज्यपाल पदक से पुरस्कृत

- 18 स्वर्ण 10 रजत एवं 08 कांस्य पदक में प्रत्येक को पदक के साथ प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:27 PM (IST)
36 उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट राज्यपाल पदक से पुरस्कृत
36 उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट राज्यपाल पदक से पुरस्कृत

- 18 स्वर्ण, 10 रजत एवं 08 कांस्य पदक में प्रत्येक को पदक के साथ प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार दिया गया

संवादसूत्र, रंग्पो : गंगटोक के चिंतन भवन में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह के बीच राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राज्य के 36 उत्कृष्ट एनसीसी कैडेटों को राज्यपाल पदक से पुरस्कृत किया।

सिक्किम के सभी चार जिलों से संबंधित एनसीसी के कुल 36 कैडेटों को वर्ष 2019 -20 में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि्यों के लिए पदक प्रदान किया गया। तीन श्रेणियों के पदक राज्यपाल की ओर से प्रदान किए गए। कुल 18 स्वर्ण,10 रजत और 08 कास्य पदक में प्रत्येक को पदक के साथ एक प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए और जिन्होंने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर और थल सैनिक शिविर में निदेशालय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके लिए उन्हें 5000 का नकद पुरस्कार था। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को समारोह में सलामी देने वाले कैडेटों को रजत पदक प्रदान किए गया। जिन्होंने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस परेड में दल की कमान संभाली। रजत पदक पुरस्कार प्राप्त एन सी सी कैडेट को 3000 रुपये नकद प्रदान किया गया । अन्य एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को कास्य पदक प्रदान किए गए और उन्हें 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पहले, अपने स्वागत भाषण में जी.पी.उपाध्याय शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन हिमालयी राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। एनसीसी अनुशासन, कैडेटों के बीच राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना पैदा करता है जो आगे राष्ट्र निर्माण की ओर ले जाता है। यह देश का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है जो केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक और सामुदायिक विकास गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। इसके अलावा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर और तरण सैनिक शिविर में भाग लेते हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री पी.एस. तमाग, मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा, मुख्य सचिव एस सीगुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव जीपी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी