उत्तरी सिक्किम के मुसिथांग में 360 फीट के ऊंची पुल का मंत्री सांडुप लेप्चा ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता गंगटोक सेना के इंजीनियर कोर एवं ग्रेफ के 86 आरसीसी द्वारा संयुक्त रुप में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 07:38 PM (IST)
उत्तरी सिक्किम के मुसिथांग में 360 फीट के ऊंची पुल का मंत्री सांडुप लेप्चा ने किया निरीक्षण
उत्तरी सिक्किम के मुसिथांग में 360 फीट के ऊंची पुल का मंत्री सांडुप लेप्चा ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, गंगटोक : सेना के इंजीनियर कोर एवं ग्रेफ के 86 आरसीसी द्वारा संयुक्त रुप में निर्माणाधीन उत्तरी सिक्किम के मुसिथाग स्थित 360 फीट ऊंचे पुल के कार्य प्रगति का बुधवार को राज्य के सड़क एवं पुल मंत्री साडुप लेप्चा निरीक्षण किया।

प्राप्त खबरों के अनुसार बैली सस्पेंशन पुल का निर्माण विगत वर्ष अक्टूबर महीने से आरंभ हो गया था। इस पुल के निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह पुल उत्तरी सिक्किम ल्हाचेन, युमथाग समेत भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों की जीवन रेखा है। उक्त निरीक्षण के दौरान ग्रेफ के 86 आरसीसी के ऑफिसर कमाडिंग मेजर प्रशात लालोत्रा व चुंगथाग के महकमा अधिकारी एलबी छेत्री भी शामिल थे।

इस निरीक्षण के दौरान मेजर लालोत्रा ने 95 फीसदी कार्य पूरी होने की जानकारी दिया। अब, केवल 5 फीसदी निर्माण कार्य ही बचा हुआ है। उन्होंने पुल का वजन उठा पाने की कुल 24 टॉन क्षमता होने की जानकारी दी। हालाकि पुल के साथ सड़कों को जोड़ने की सुरक्षात्मक दीवार अगले एक माह में पुरी होने तथा उसके बाद से वाहनों की आवाजाही आरंभ होने की संभावना को व्यक्त किया। मंत्री लेप्चा ने निर्माण कार्य अति शीघ्र पुरी होने तथा इसके लिए ग्रेफ व सेना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुल ग्रामीणों, चरवाहों तथा सेना के लिए अति महत्वपुर्ण होने तथा कई महिनों से उक्त पुल के विकल्प में अति कठिन रास्ता तय करने की स्थिति सामना करने का विचार रखा। फोटो कैपशन

29गंगटोक03- उत्तरी सिक्किम के जीवन रेखा मुसिथाग पुल का निरीक्षण करते हुए राज्य के पुल एवं सड़क मंत्री साडुप लेप्चा।

chat bot
आपका साथी