समाचार सार

करंट लगने से एक की मौत,तीन घायल बागडोगरा: बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जहा एक श्रमिक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:08 PM (IST)
समाचार सार
समाचार सार

करंट लगने से एक की मौत,तीन घायल

बागडोगरा: बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जहा एक श्रमिक की मौत हो गई वहीं 3 श्रमिक घायल हो गए। इनमें से एक की अवस्था आशंकाजनक बनी हुई है। बुधवार सुबह यह घटना पानीघटा आउटपोस्ट के अधीन पुटुंग चाय बागान के नलडारा गाव में हुई है। मृतक का नाम उमेश सिंह 47 है। उसका घर उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 31000 वोल्ट लाइन तार के नीचे काम चल रहा था। नीचे कई श्रमिक पेड़ पौधे काट रहे थे। इसी समय यह लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उमेश सिंह नामक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को जल्दी से जल्दी उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसमें से एक श्रमिक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जाच कर रही है। अयप्पा मंदिर में मंडला पूजा बागडोगरा: बागडोगरा के निकट अयप्पा मंदिर में मंडला पूजा की शुरुआत हुई है। 17 नवंबर तक चलने वाले इस पूजा के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज पूजा की शुरुआत पर यहा भक्तों की काफी भीड़ थी। दो बाइक चोर धराए

बागडोगरा: बाइक चोरी कर भागने के क्रम में लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिय। इनमें से एक का नाम धनंजय कुमार सिंह तो दूसरे का नाम माजिद है। यह दोनों बिहार के पूर्णिया जिले के मोहनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश नेगी नामक एक व्यक्ति ने अपनी बाइक बागडोगरा के गुरुद्वारा के निकट पार्क की थी। दोनों बदमाश बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट से रुपये गायब

बागडोगरा: पोस्ट ऑफिस के एक सेविंग अकाउंट से10000 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। ग्राहक को समझ में नहीं आ रहा है कि सेविंग अकाउंट से पैसे कैसे गायब हो सकते हैं। यह घटना बागडोगरा साहेबपाड़ा के रहने वाले कैलाश शर्मा के साथ हुई है। बागडोगरा पोस्ट ऑफिस में उनका सेविंग अकाउंट है। जिसमें नब्बे हजार रुपये थे। जब वे पैसे निकालने गए तो पता चला कि 11 नवंबर को उनके खाते से10000 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पोस्ट मास्टर मनोज कुमार दास से के अलावा कोलकाता हेड पोस्ट ऑफिस में भी की है।

chat bot
आपका साथी