तृणमूल कांग्रेस का महाजुलूस शनिवार को

जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से शनिवार को सिलीगु़ड़ी में महाजुलूस निकाला जाएगा। इसकी तैयारी में मंत्री गौतम देव जुटे हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 07:03 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस का महाजुलूस शनिवार को
तृणमूल कांग्रेस का महाजुलूस शनिवार को
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से शनिवार को शहर में महाजुलूस निकाला जाएगा। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मंत्री गौतम देव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिन के दो बजे बाघाजतीन पार्क से महाजुलूस निकाला जाएगा। सांप्रदायिकता के विरुद्ध सद्भाव, अशांति के विरुद्ध शांति व अराजकता के विरुद्ध विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही इस महाजुलूस का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
chat bot
आपका साथी