पांच वर्ष में सिक्किम से निर्यात भी होने लगेेंगे जैविक खेती के उत्पाद ः पवन चामलिंग

जैविक खेती में अव्वल दर्जा प्राप्त सिक्किम राज्य अपने इस मिशन को और आगे बढ़ाना चाहता है। यहां की सरकार चाहती है कि इतना उत्पादन हो कि अब निर्यात भी किया जा सके।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:38 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:38 AM (IST)
पांच वर्ष में सिक्किम से निर्यात भी होने लगेेंगे जैविक खेती के उत्पाद ः पवन चामलिंग
पांच वर्ष में सिक्किम से निर्यात भी होने लगेेंगे जैविक खेती के उत्पाद ः पवन चामलिंग

गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में स्वनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने पांच वर्ष के लिए कृषि मिशन की घोषणा की है। उन्होंने खाली जमीनों व जंगलों को भी कृषि वन के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। वे जैविक कृषि दिवस एवं कृषि विकास मेला के अवसर पर शहर के डेवलपमेंट एरिया जीवन थिंग मार्ग स्थित मनन केंद्र में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जैविक खेती ही सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि इसके उत्पादन की मांग विश्व के बाजार में अधिक है। इससे ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ पेशा के रूप में कृषि को राज्य में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 जनवरी 2016 को जैविक खेती उत्पादन की मान्यता मिली थी। अब, यहां से उत्पादित हर चीज की कीमत रसायन के प्रयोग से उत्पादित फसलों से अधिक है, लेकिन उत्पादन की कमी के कारण राज्य निर्यात नहीं कर पा रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने आज की तारीख से पांच वर्ष की समय सीमा निर्धारित की है। इस दौरान राज्य खुद के लिए खपत होने वाले कृषि उत्पादनों की मांग पूरी कर निर्यात के लिए कोशिश करेगा।
इसी तरह अनुपयोगी जमीन व जंगलों को कृषि जंगल के रूप में विकसित करने के मिशन को भी तेजी से शुरू किया जाएगा। इस मिशन के तहत कृषकों को हर संभव आर्थिक व तकनीकी मदद दी जाएगी। उन्होंने इस मिशन अंतर्गत वन फैमेली वन जॉब के तहत फिल्ड असिस्टेंट एवं मार्केटिंग असिस्टेंट की भर्ती करने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री सोमनाथ पौड्याल, कृषि सचिव खोरलो भूटिया व निदेशक बीके भंडारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी