¨हदी कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित

उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को ¨हदी कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजित की गई। जिसमें हिंदी के विकास और उसके प्रयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 11:57 PM (IST)
¨हदी कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित
¨हदी कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को ¨हदी कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित हुई। 'राजभाषा के नीति नियम' विषयक इस कार्यशाला सह संगोष्ठी का उद्घाटन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निदेशक (राजभाषा) वेद प्रकाश गौड़ ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में ¨हदी की भूमिका एवं वर्तमान समय में राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की ¨हदी की भूमिका को रेखांकित किया। इसके साथ ही राजभाषा के नीति नियम बताए व कार्यालयी कार्यो में ¨हदी के उपयोग पर बल दिया।

इस अवसर पर वक्तव्य रखते हुए राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के सचिव चंद्रकांत दास ने ¨हदी को राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता एवं विरासत को जोड़ने वाली भाषा करार दिया। उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक ऋतुब्रत विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित करने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के खतरों से सचेत किया। इस अवसर पर भारती ¨हदी विद्यालय के शिक्षक विपिन कुमार गुप्ता एवं बैदेही शरण मिश्रा आदि ने भी वक्तव्य रखे। इस कार्यशाला सह संगोष्ठी में सिलीगुड़ी व आसपास स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रनिधियेां ने ¨हदी के प्रयोग की विभिन्न समस्याओं को रखा। जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।

chat bot
आपका साथी