अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) उत्तर बंगाल फ्रंटियर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फ्रंटियर मुख्यालय के परिवार कल्याण केंद्र अतंर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 12:17 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), उत्तर बंगाल फ्रंटियर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फ्रंटियर मुख्यालय के परिवार कल्याण केंद्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम त्यागी ने किया। कार्यक्रम में महिला चिकित्साधिकारी सीमा दे ने महिला सशक्तीकरण पर वक्तव्य दिया। वहीं उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतियोगियों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में बीएसएफ 51वीं वाहिनी व संयुक्त चिकित्सालय कदमतल्ला की बावा सदस्याओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी