समाचार सार

500 जरूरतमंदों के बीच नए कपड़े वितरित जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के विधायक व नगर निग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 07:58 PM (IST)
समाचार सार
समाचार सार

500 जरूरतमंदों के बीच नए कपड़े वितरित जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के विधायक व नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक नारायण भट्टाचार्य ने बुधवार को शहर के वार्ड 6 में 500 जरूरतमंदों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया। इस मौके पर वार्ड कमेटी सदस्य फिरोज अहमद खान वामपंथी युवा नेता सौरव दास व सुब्र दे मौजूद थे। बच्चों के लिए शर्ट, फ्रॉक महिलाओं के लिए साड़ी तथा बुजुर्गो के लिए लूंगी धोती, कुर्ता पजामा लेकर जब विधायक पहुंचे तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। विधायक ने कहा कि यह सभी वस्त्र विधायक मद से खरीदे गए हैं। इसे ईद के मौके पर ही बाटना था परंतु संकट के कारण यह संभव नहीं हो पाया। ईद के पहले ही इसी वार्ड में पिता-पुत्र कोरोना के संक्रमित हो गए थे। इसलिए यह कार्यक्रम टालना पड़ा था। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रतिवर्ष ईद के मौके पर इस तरह कपड़े का वितरण करते हैं। उसी तरह दुर्गा पूजा के मौके पर भी जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्यदान और वस्त्रदान सबसे बड़ा दान माना जाता है। बारस की धोक लगाई गई

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:लॉकडाउन के बाद अनलॉक वन में मंदिरों के पट खोल दिए गए हैं। ऐसे में श्री श्याम मंदिर अढ़ाई माइल में बारस की धोक लगाई गई। बाबा का श्रृंगार किया गया इस अवसर पर लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया। एक समय में सिर्फ़ 10 श्रद्धालुओं को ही बाबा के दरबार में जाने की अनुमति दी गई। इससे पहले सैनिटाइजर की पूरी व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को पैर धोने के बाद ही भीतर जाने की अनुमति दी जा रही थी। सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। इस बारे में मंदिर परिसर की ओर से बताया गया कि बाबा के दरबार में बारस की धोक का विशेष महत्व है ऐसे में अनलॉक होने के बाद यह पहली बारस थी। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बाबा के दरबार में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षा को को ध्यान में रखकर ही सैनिटाइज की पूरी व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी