अधेड़ पर लगा दुराचार का आरोप

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नाबालिगा के साथ दुराचार का आरोप पड़ोसी अधेड़ पर लगा है। शर्मनाक यह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:19 AM (IST)
अधेड़ पर लगा दुराचार का आरोप
अधेड़ पर लगा दुराचार का आरोप

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नाबालिगा के साथ दुराचार का आरोप पड़ोसी अधेड़ पर लगा है। शर्मनाक यह घटना न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी में घटी है। पीड़ित नाबालिगा के परिवार ने रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जाच में जुटी है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस सूत्रों से मिल जनकारी के अनुसार घटना बीते 30 जुलाई की है। आरोप के मुताबिक नाबालिगा की मां छोटे बेटे को लेकर बाजार गई थी। पीड़िता के पिता अपने काम पर गए हुए थे। नाबालिगा को घर में अकेला पा कर पड़ोसी ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। पीड़िता की मां-बाप घर लौटी तो आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पाया। नाबालिगा के शरीर पर भी वस्त्र नहीं था। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस से शिकायत करने से मना कर जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को मौका पाकर परिवार ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराया है। न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी