सेवक तीस्ता में महिला ने छलांग लगा दी जान

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी तीस्ता सेवक में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे एक महिला छलांग लगा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:22 AM (IST)
सेवक तीस्ता में महिला ने छलांग लगा दी जान
सेवक तीस्ता में महिला ने छलांग लगा दी जान

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : तीस्ता सेवक में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे एक महिला छलांग लगा ली। छलांग लगाने के बाद से महिला की तलाश पुलिस की खोजी दस्ता द्वारा किया जा रहा है। काफी देर बाद उसे पानी के अंदर से ब्रिज के पोल के पास से निकाला गया है। महिला के नाम की जानकारी ही मिल पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेवक आउट पोस्ट प्रभारी दालिम अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोगों ने यहां बने ब्रिज से सुबह एक महिला को छलांग लगाते देखा था। उसकी जानकारी पुलिस को दी गयी । सूचना के आधार पर पुलिस महिला की तलाश में जुटी और उसे पानी के अंदर से निकाला। महिला के पहचान होने और उसके घर वालों के संबंध में जानकारी मिलने पर ही यह पता चल पाएगा कि वह ऐसा कदम क्यों उठाने पर मजबूर हुई। बताया गया कि 27 जनवरी को भी डुवार्स के एक युवक ने आत्महत्या की थी। उसका शव 11 फरवरी को 27 माइल में बरामद किया गया था।

chat bot
आपका साथी