करगिल विजय दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी इस महीने 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 08:52 PM (IST)
करगिल विजय दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
करगिल विजय दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इस महीने 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के तत्वावधान में 20 जुलाई से 26 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में करगिल में वीर जवानों को वीरगाथा का प्रदर्शन, करगिल युद्ध पर बनी सात मिनट की फिल्म का प्रदर्शन, शहीद तथा वीरता पुरस्कार से सम्मानित सुरक्षा बलों के परिवार के सदस्यों की आगवानी, रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन, वीरों की फोटो प्रदर्शनी, पांच किलोमीटर रन फॉर मार्टयर तथा सीमवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है वर्ष 26 जुलाई 1999 को भारत ने करगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। दो महीने तक चले युद्ध में भारतीय सेना ने साहस व जांबाजी का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिस पर हर देशवासी को गर्व होता है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई यह जंग विश्व के मुश्किल युद्धों में से एक है।

chat bot
आपका साथी