लगातार बारिश ने तोड़ी चाय उद्योग की कमर

-कई चाय बागानों में बाढ़ का पानी घुसा - तीन करोड़ रूपये के पौधों का नुकसान -केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 09:21 PM (IST)
लगातार बारिश ने तोड़ी चाय उद्योग की कमर
लगातार बारिश ने तोड़ी चाय उद्योग की कमर

-कई चाय बागानों में बाढ़ का पानी घुसा

- तीन करोड़ रूपये के पौधों का नुकसान

-केंद्र सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : लगातार बारिश और बाढ़ से असम और डुवार्स में चाय उद्योग प्रभावित हुआ है। इसकी जानकारी टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव पी के भट्टाचार्य ने दी। चाय उद्योग के लिए जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। असम में इसी माह 13.50 और बंगाल में 12.50 प्रतिशत चाय का उत्पादन होता है। पिछले 11 दिनों से अबतक लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मेचपाड़ा, नागडाला, चेंगमारी, तोर्षा मजेरडाबरी सहित अन्य कई चाय बागानों को नुकसान हुआ है। इससे 53 चाय बागान प्रभावित हुए हैं। मेचपाड़ा में में करीब तीन करोड़ रूपये के पौधे नदी में समा गए हैं। असम में तो बाढ़ के कारण यहां से ज्यादा स्थिति खराब है। चाय बागान के स्कूल के बच्चों और मजदूरों के बीच राशन मुहैया कराना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रशासन और सरकार को इसकी जानकारी दी गई है। जल्द इन समस्याओं से चाय बागानों को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में चाय उद्योग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी