आपसी विवाद में घायल विधवा ने तोड़ा दम, आक्रोशित हुए लोग

-मौके पर पहुंची माटीगाड़ा थाना की पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए -झगड़ा करने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 06:51 AM (IST)
आपसी विवाद में घायल विधवा ने तोड़ा दम, आक्रोशित हुए लोग
आपसी विवाद में घायल विधवा ने तोड़ा दम, आक्रोशित हुए लोग

-मौके पर पहुंची माटीगाड़ा थाना की पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

-झगड़ा करने वाले दोनों परिवार के लोग फरार, पुलिस कर रही तलाश

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दो परिवारों के बीच आपसी विवाद में घायल विधवा बसुमति राय की मौत के बाद शुक्रवार को तुलसीनगर में आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उसके बाद वहां तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। एसीपी सुरिदर सिंह समेत माटीगाड़ा थाना प्रभारी बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में लगे रहें। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस आपस में लड़ाई करने वाले दोनों परिवार के लोगों की तलाश कर रही है। शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज वहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना के संबंध में एसीपी सुरिद्र सिंह ने बुधवार की रात तुलसी नगर में दो पड़ोसियों मुस्ताक खान व एमडी रहीम के के बीच विवाद प्रारंभ हुआ। विवाद मारपीट का रुप ले लिया। इस दौरान दोनों ओर से ईट फेंके जाने लगा। इसी बीच विधवा बसुमति राय आ गयी। उसे गंभीर चोट लगा। उसे जिला अस्पताल और फिर नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज से उसके ऑपरेशन के लिए कोलकाता ले जाने को कहा गया। गुरुवार की शाम घर वालों ने पैसा का इंतजाम करने के लिए घायल महिला को अपने साथ तुलसीनगर लेकर आ गया। पैसे का इंतजाम कर ही रहे थे कि शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के मरने के बाद उसके परिवार वाले और आसपास के लोग आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया था। उनकी मांग थी कि मौत के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे गिरफ्तार किया जाए। दोनों परिवार द्वारा बराबर बात बात पर तलवार निकालकर यहां प्रदर्शन किया जाता है। एसीपी के निर्देश में उनके घरों से कई तलवार को भी पुलिस ने बरामद किया है। दोषियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद अभी वहां का माहौल शांत है।

chat bot
आपका साथी