अस्थायी कर्मियों की सेवा समाप्त करने के आदेश से हड़कंप

--------------- जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 08:29 PM (IST)
अस्थायी कर्मियों की सेवा समाप्त करने के आदेश से हड़कंप
अस्थायी कर्मियों की सेवा समाप्त करने के आदेश से हड़कंप

फोटो-संजय-चार

---------------

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों के अचानक सेवा समाप्त करने के नगर निगम प्रशासन के आदेश पर हड़कंप मचा हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस के आइएनटीटीयूसी समर्थित सिलीगुड़ी पौर कर्मचारी समिति ने विरोध जताया है। जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई, उनके परिजनों को नौकरी देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर समिति की ओर से मेयर अशोक भट्टाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति के महासचिव विश्वमय घोष ने कहा कि 30 नवंबर को नोटिस जारी कर जानकारी दी जा रही है कि इतने कर्मचारियों की आयु 60 वर्ष से ज्यादा हो जाने के कारण एक दिसंबर से उनकी सेवा समाप्त की जा रही है। घोष ने बताया कि देखा गया कि एमआइसी की बैठक में यह निर्णय अक्टूबर में ही लिया गया था। जब अक्टूबर में निर्णय लिया गया, तो 30 नवंबर को क्यों नोटिस जारी की गई। अचानक नोटिस जारी करने से उनके सामने संकट उत्पन्न हो गया है। 60 वर्ष की आयु पूरा करने वाले कर्मचारियों को कम से कम छह महीने जानकारी दी जानी चाहिए। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है, उनके इपीएफ का भुगतान व पेंशन सेवा लागू करते हुए उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में गैर कानूनी में तरीके से कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया बंद करनी होगी। इसके अलावा में नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किया जाना चाहिए। समिति के महासचिव ने कहा कि अगर इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी पौर कर्मचारी समिति की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी