कर्सियांग में नव वर्ष 2022 का भव्यता से स्वागत

कर्सियांग क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ठंड की परवाह न करते हुए लोगों ने किया भव्य ढंग से स्वागत जाग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 07:18 PM (IST)
कर्सियांग में नव वर्ष 2022 का भव्यता से स्वागत
कर्सियांग में नव वर्ष 2022 का भव्यता से स्वागत

कर्सियांग क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ठंड की परवाह न करते हुए लोगों ने किया भव्य ढंग से स्वागत

जागरण संवाददाता,कर्सियाग: क्षेत्र के विविध इलाकों में शुक्त्रवार रात बारह बजते ही विविध कार्यक्त्रम का आयोजन कर लोगों ने वर्ष -2021 को विदाई देते हुए वर्ष - 2022 का स्वागत किया। देर रात क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी इस वर्ष नव वर्ष -2022 का स्वागत जताते हुए लोगों ने आतिशवाजी भी किया।परंतु इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में आतिशबाज़ी नहीं हुई। नव वर्ष -2022 के आगमन के अवसर पर लोगों ने एक - दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए बधाई व शुभकामना देने का कार्य किया।

विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी कोरोना संक्त्रमण के फैले महामारी बीच अधिकतर लोगों ने सुरक्षा के लिहाज़ से अपने घरों में ही नव वर्ष के अवसर पर पार्टियों का आयोजन कर खुशिया बाटने का कार्य किया।

बाजार क्षेत्र के अधिकतर लोग खुशिया मनाने के लिए क्षेत्र के विविध पिकनिक स्थलों पर जाने के कारण शहर के कुछेक दुकानें बंद दिखी।

जानकारी अनुसार इस वर्ष

कर्सियाग - सिलीगुडी सिंडिकेट से चलनेवाले वाहन काफी कम मात्रा में ही पिकनिक हेतु रिजर्व होने के कारण इस वर्ष सिंडिकेट में वाहनों का अभाव नहीं दिखा।अकसर देखा जाता था कि नव वर्ष के पहले दिन इस सिंडिकेट से चलनेवाले अधिकत्तर वाहनों के रिजर्व होने से वाहनों के अभाव में यात्रियों को खूब परेशानिया होती थी। परंतु विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी ऐसी हालात नहीं दिखी।

नव वर्ष के आगमन को ध्यान में रखकर कई लोगों ने क्षेत्र के विविध मंदिरों में जाकर पूजा - अर्चना भी किया। इस अवसर पर केक,मिठाई व फलों की बिक्त्री खूब हुई।

जानकारी अनुसार कर्सियाग क्षेत्र के पिकनिक स्थलों में क्त्रमश: दूधिया स्थित बालासन नदी के किनारे,डंफेटार,गैमन ब्रीज,रोहिणी,आई लव् कर्सियाग,शिवखोला आदि स्थलों में पिकनिक मनानेवालों की भीड़ खूब जमी थी। पिकनिक मनानेवालों की सबसे अधिक भीड़ दूधिया स्थित बालासन नदी के किनारे थी। पिकनिक मनाने के लिए क्षेत्र के विविध पिकनिक स्थलों में जानेवाले लोगों में काफी उत्साह दिखी। हैप्पी न्यू ईयर,नव वर्ष की हार्दिक मंगलमय शुभकामना आदि व्यक्त करते हुए लोगों ने एक-दूसरे से खुशिया बाटने का कार्य किया। क्षेत्र का मौसम सुहावना होने के बावजूद नव वर्ष-2022 के अवसर पर कर्सियाग बाजार क्षेत्र में लोगों की चहल -पहल में काफी कमी दिखी।

chat bot
आपका साथी