नाबालिग आदिवासी से दुराचार, जांच में जुटी पुलिस

-आरोपी के राजनीतिक दल से जुड़े होने पर गरमायी राजनीति -भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा पि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 12:15 PM (IST)
नाबालिग आदिवासी से दुराचार, जांच में जुटी पुलिस
नाबालिग आदिवासी से दुराचार, जांच में जुटी पुलिस

-आरोपी के राजनीतिक दल से जुड़े होने पर गरमायी राजनीति

-भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा परिवार को न्याय दिलाने के लिए करेंगे आंदोलन

-मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी पुलिस, आरोपी की शुरू हुई तलाश

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारत नेपाल और बिहार सीमांत खोरीबाड़ी के बुढ़ागंज पंचायत के शुकारूजोत में एक 10 वर्षीय आदिवासी नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने खोरीबाड़ी थाना में नामजद आरोपी उज्ज्वल के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्जकर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है। इस घटना के प्रकाश में आते ही यहां राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। आरोपित सत्तारूढ़ दल के युवा विंग का बताया जाता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ ने बताया कि इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास हो रहा था। जब इसकी जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को लगी तो उसकी पहल पर रविवार की रात थाना में मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार इसके पहले भी इसी प्रकार के आरोप के कारण पार्टी से उसे निकाल बाहर भी किया गया था। बाद में फिर से उसे पार्टी में शामिल कराया गया है। पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रम में वह सक्रिय रहा है। उन्होंने एलान किया है कि दोषी की अविलंब गिरफ्तारी के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक भाजयुमो चुप नहीं बैठने वाला।

यह है पूरी घटना

घटना के संबंध में पुलिस को पीड़िता की मां ने बयान दिया है। उसने कहा है कि 23 दिसंबर 2020 को उसकी बेटी घर के पास मुर्गी फार्म के निकट बच्चों के साथ खेलने गयी थी। वहां इस फार्म हाउस की रखबाली करने वाला आरोपी उज्ज्वल सरकार ने उसकी बेटी को फार्म हाउस में ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। यह काम एक बार नहीं बल्कि तीन तीन बार किया गया। उसके बाद उसे 10 रुपये का नोट देकर धमकाया जाता था कि अगर इसकी जानकारी परिवार को दी तो तुम्हारे माता पिता की हत्या कर देंगे। पेशाब करने में परेशानी होने पर लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी दादी को बताया। उसके बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी मिल पायी। इस मामले को रफा-दफा करने की लगातार कोशिश की जाती रही। आखिरकार इस संबंध में मामला जर्द कराया गया।

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का

दार्जिलिंग ग्रामीण डीएसपी अचिंत गुप्त ने कहा कि एक शिकायत मिली है। उसके आधार पर उसकी प्रक्रिया शुरू की गयी है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी