अज्ञात शव मामले ने लिया हत्याकांड का रूप

-दो संदिग्ध हिरासत मेंपूछताछ कर रही है पुलिस -लूटपाट के क्रम में हत्या किए जाने की आशंक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 09:55 PM (IST)
अज्ञात शव मामले ने लिया हत्याकांड का रूप
अज्ञात शव मामले ने लिया हत्याकांड का रूप

-दो संदिग्ध हिरासत में,पूछताछ कर रही है पुलिस

-लूटपाट के क्रम में हत्या किए जाने की आशंका

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से बरामद एक अज्ञात शव मामला हत्या कांड की तरफ मोड़ ले चुका है। अज्ञात शव की शिनाख्त के पहले ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें से एक का नाम कमल पंडित उर्फ कमला बताया गया है। जबकि दूसरे के नाम का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद कल इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। हिरासत में लेकर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को को लूटपाट के लिए हत्या की आशंका है।

यहा बताते चलें कि बीते 5 अक्टूबर को सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन से सटे एक झाड़ी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव के पास से कपड़ो से भरा एक बैग भी बरामद हुआ था। लेकिन शव या उस बैग से मृतक की पहचान लायक कोई कागजात और मोबाइल बरामद नहीं हुआ। मृतक के सिर के पिछले भाग पर किसी भारी चीज से हमले के निशान मिले थे। घटना स्थल से बरामद सुराग के आधार पर प्रधान नगर थाना पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जाच में जुटी। शव बरामद होने के ठीक एक महीने बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

शव बरामद करने के बाद शव के सिर के पिछले भाग में लगे चोट के निशान, शव की हालत और बरामद बैग से पुलिस शुरुआत से ही हत्या की आशका जता रही थी। अब मामले ने भी उसी ओर रुख किया है। प्रधान नगर थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मृतक एक यात्री बताया जा रहा है। या तो वह सिलीगुड़ी से कहीं जाने के लिए तैयार होकर सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचा था या फिर कहीं और से वापस सिलीगुड़ी लौटा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपति कमल पंडित प्रधान नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है। आरोपित पुलिस रिकॉर्ड में पुराना दागी है। चोरी-छिनतई इसका पेशा है। 4 अक्टूबर की रात कमल पंडित जंक्शन इलाके में मृतक से छिनतई की कोशिश में था। उसी क्रम में दोनों के बीच हाथापाई हुई और कमल ने उसके सिर पर एक भारी पत्थर से दे मारा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उसके पास से कमल को 2600 रुपये भी मिले। उसके बाद कमल ने शव को झाड़ी में ठिकाने लगा दिया और वहा से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी