रक्षा राज्यमंत्री ने 578 मीटर सिक्किम का सबसे लंबा सुरंग थेंग सुरंग का किया उद्घाटन

यह राजधानी गंगटोक और चुंगथांग के बीच बेहद महत्वपूर्ण सुरंग हैं जहां अक्सर भूस्खलन आदि के कारण यातायात बंद हो जाती है। यह सुरंग सिक्किम का सबसे लंबा सुरंग है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 10:52 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 05:09 PM (IST)
रक्षा राज्यमंत्री ने  578 मीटर सिक्किम का सबसे लंबा सुरंग थेंग सुरंग का किया उद्घाटन
रक्षा राज्यमंत्री ने 578 मीटर सिक्किम का सबसे लंबा सुरंग थेंग सुरंग का किया उद्घाटन

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष रामाराव भामरे ने गुरुवार को सिक्किम में नवनिर्मित 578 मीटर लंबी थेंग सुरंग का उद्घाटन किया। इससे पहले सुबह में व पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां भारतीय सेना के त्रिशक्ति कॉ‌र्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने उनका यहां स्वागत किया।

इसके बाद रक्षा राज्यमंत्री सुरंग के उद्घाटन के लिए नॉर्थ सिक्किम के चुंगथांग पहुंचे। यहां उन्होंने गंगटोक- चुंगथांग स्टेट हाईवे पर सीमा सड़क संगठन द्वारा तैयार किए गए 578 मीटर लंबी डबल लाइन सुरंग का उद्घाटन किया। यह सुरंग सिक्किम का सबसे लंबा सुरंग है।

यह राजधानी गंगटोक और चुंगथांग के बीच बेहद महत्वपूर्ण सुरंग हैं जहां अक्सर भूस्खलन आदि के कारण यातायात बंद हो जाती है। सुरंग के बनने के बाद दूरी कम होने के साथ किसी भी स्थिति में कोई रूकावट पैदा नहीं होगी। साथ ही सिक्किम आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी।

रक्षा राज्यमंत्री ने बाद में सिक्किम के राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने उत्तर बंगाल में स्थित सुकना सेन्य छावनी का भी दौरा किया। यहां त्रिशक्ति कोर के अधिकारियों ने उन्हें परिचालन की स्थिति व तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी