देश बहुत बुरी हालत में : मोहम्मद सलीम

फोटो राजेश 09 -कहा देश आर्थिक संकट में अराजकता चरम पर -बाघाजतीन पार्क में हुइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:02 AM (IST)
देश बहुत बुरी हालत में : मोहम्मद सलीम
देश बहुत बुरी हालत में : मोहम्मद सलीम

फोटो : राजेश 09 -कहा, देश आर्थिक संकट में, अराजकता चरम पर

-बाघाजतीन पार्क में हुई वामामोर्चा की जनसभा जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने कहा है कि देश बहुत बुरी हालत में है। केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। देश में आर्थिक मंदी अब तक की सबसे बुरी अवस्था में आ गई है। हर दिन उद्योग, कल-कारखाने व कंपनियां बंद हो रही हैं। लाखों-लाख बेरोजगार हो रहे हैं। अराजकता व सांप्रदायिकता चरम पर है। इन सबसे देश को बचाना होगा। वह शनिवार शाम यहां बाघाजतीन पार्क में आयोजित दार्जिलिंग जिला वाम मोर्चा की जनसभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दिन में बार-बार कपड़े बदलने व आए दिन विदेश यात्रा करते रहने से कुछ नहीं होने वाला। मोदी सरकार देश को गर्त की ओर ले जा रही है। सरकारी संस्थाएं या तो निजी हाथों में दे दी जा रही हैं या फिर बंद कर दी जा रही हैं। पूंजीपतियों की गुलामी की जा रही है। तानाशाही व मनमानी चरम पर जा पहुंची है। असम में एनआरसी, कश्मीर में पूरी जनता की गृह-बंदी, जगह-जगह लिंचिंग, अराजकता व सांप्रदायिकता से देश भीषण खतरे में आ गया है। समय रहते संभलना होगा। वरना, देश का और भी बुरा हाल हो जाएगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को भी जम कर कोसा। कहा कि, केंद्र में मोदी और राज्य में ममता सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आम जनता समय रहते सचेत हो। इन जनहित विरोधी सरकारों को सबक सिखाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ माकपा नेता सिलीगुड़ी के विधायक व मेयर अशोक भट्टाचार्य, दार्जिलिंग जिला वाममोर्चा संयोजक जीवेश सरकार व अन्य वक्ताओं ने भी लोगों को संबोधित किया। जनसभा में काफी संख्या में वामामोर्चा समर्थक जुटे।

chat bot
आपका साथी