ईश्वर चंद्र विद्यासागर जयंती समारोह शुरू

फोटो संजय 17 जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सर्वशिक्षा मिशन के सिलीगुड़ी शिक्षा जिला अं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 09:56 PM (IST)
ईश्वर चंद्र विद्यासागर जयंती समारोह शुरू
ईश्वर चंद्र विद्यासागर जयंती समारोह शुरू

फोटो : संजय 17 जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी :

सर्वशिक्षा मिशन के सिलीगुड़ी शिक्षा जिला अंतर्गत खोरीबाड़ी सर्किल के रामजनम प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार से ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200वीं जयंती का समारोह शुरू हो गया, जो 26 सितंबर तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर (26 सितंबर 1820 / 29 जुलाई 1891) की 200वीं जयंती है। सो, यह सिलीगुड़ी शिक्षा जिला अंतर्गत हर विद्यालय में भव्य रूप में मनाया जा रहा है। खोरीबाड़ी सर्किल के तृणमूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने बताया कि इस आयोजन हेतु राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को दो हजार एवं उच्च विद्यालय को तीन हजार रुपये की सहयोग राशि आवंटित की गई है। इस दिन उक्त विद्यालय में जयंती समारोह के शुभारंभ उपलक्ष्य में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ईश्वर चंद्र विद्यासागर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व व उनके योगदानों से अवगत कराया। इस समारोह के तहत शनिवार को इलाके में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मिलित कर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 25 सितंबर को बिन्नाबाड़ी में विद्यासागर मेला लगेगा। 26 सितंबर को ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती के दिन उनकी जयंती मना कर यह समारोह संपन्न होगा।

chat bot
आपका साथी