चार शादियां रचानेवाले धोखेबाज की हुई धुनाई, मां-बेटा गिरफ्तार
प्यार का जाल बिछाकर शादी व उसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक की धमकी। इस तरह से चार शादी रचाने वाले धोखेबाज की नीयत सभी के सामने आ गई।
मालदा [संवादसूत्र]। प्यार का जाल बिछाकर शादी व उसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तलाक की धमकी। इस तरह से चार शादी रचाने वाले धोखेबाज की नीयत सभी के सामने आ गई। घटना ओल्ड मालदा थानांतर्गत मंगलबाड़ी इलाके के छतियान मोड़ की है।
स्थानीय लोगों ने उसे खूब पीटा व पुलिस के हाथों सौंप दिया। उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। धोखेबाज का नाम प्रसेनजीत कर्मकार है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रसेनजीत व उसकी मां लीला कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पेशे से गैराज मिस्त्री प्रसेनजीत तीन शादी के बाद एक वर्ष पहले एक कॉलेज छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ भी शादी रचाई थी।
शादी के बाद चौथी पत्नी को प्रसेनजीत की पहले की तीन शादियों के बारे में पता चला तो उसने प्रतिवाद करना शुरू किया। प्रसेनजीत ने उसका मुंह बंद रखने के लिए अत्याचार चलाने लगा। मंगलवार की रात में उसे खूब पीटा। प्रसेनजीत व उसकी सास ने लोहे की रॉड से गृहवधू का सिर फोड़ दिया, लेकिन वह नहीं डरी। खून से लथपथ हालत में उसने ओल्ड मालदा थाना में जाकर पति प्रसेनजीत व उसकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।