स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा चाक चौबंद

-न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया अभियान -सीसीटीवी से चौबीस घंटे पूरे शहर की हो र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 11:21 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा चाक चौबंद
स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा चाक चौबंद

-न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया अभियान

-सीसीटीवी से चौबीस घंटे पूरे शहर की हो रही है निगरानी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिलीगुड़ी में भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जीआरपी ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर अभियान चलाया। स्टेशन के आस-पास के क्षेत्र का भी जाएजा लिया। वहीं सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने भी पंद्रह अगस्त को देखते हुए सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75वां वर्ष मनाने की शुभ सूचना की। वहीं इसके साथ ही शहर के सभी प्रवेश और निकासी द्वारा पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी के जरिए पूरे शहर पर चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है। बल्कि रात के समय गुजरने वाली हर वाहन को चेक किया जा रहा है। शहर के चेक पोस्ट, चंपासारी, हाशमी चौक, बागडोगरा आदि कई स्थानों पर स्पेशल नाका लगाया गया है। स्पेशल आपरेशन ग्रुप, विनर्स और डिटेक्टिव डिपार्टमेट की टीम विशेष गश्त लगा रही है। थाना और चौकी की टीम ने भी गश्त लगाने के क्रम को बढ़ाया है। पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा घेरे का जाएजा लेने के लिए औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी टाउन और सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व बागडोगरा हवाई अड्डे पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

शुक्रवार को जीआरपी मेटल डिटेक्टर और डाग स्क्वायड लेकर स्टेशन पर अभियान चलाया। यात्री प्रतीक्षालय से लेकर टिकट काउंटर, प्लेटफार्म आदि पर बैठे यात्रियों का सामानों की जांच की गई। बल्कि स्टेशन से होकर गुजरने वाले ट्रेन के कोच में भी अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी