देश का पहला ट्रांसजेंडर कवियों का सम्मेलन आयोजित हुआ

देश का पहला ट्रांसजेंडर कवियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में कविताओं के जरिए ट्रांसजेंडर कवियों ने अपना व देश का भावना व्यक्त किया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 10:35 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 01:55 PM (IST)
देश का पहला ट्रांसजेंडर कवियों का सम्मेलन आयोजित हुआ
देश का पहला ट्रांसजेंडर कवियों का सम्मेलन आयोजित हुआ

कोलकाता, जागरण संवाददाता। देश का पहला ट्रांसजेंडर कवियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में कविताओं के जरिए ट्रांसजेंडर कवियों ने अपना व देश का भावना व्यक्त किया। मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रलय के अधीन साहित्य अकादमी द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें पश्चिम बंगाल के आठ ट्रांसजेंडर कवियों और लेखकों ने भाग लिया।

प्रोसफुतिता सुगंधा ने एकटी पतार मृत्यु (एक पत्ती की मौत), देवदत्ता विश्वास ने बिछेद एबोंग(अलगाव), अरुणा नाथ ने चक्रव्यूह और देबाज्योति भट्टाचार्य ने सत्तीकेर नारी (असली महिला) नाम से कविता सुनाई। वहीं रानी मजूमदार और शंकर मंडल (नस्कर) नामक ट्रांसजेंटर भी आमंत्रित कवियों की सूची पूरी की, जिनमें से सभी ने अकादमिक योग्यताएं पूरी की हैं। जबरदस्त उत्साह के सबूत के रूप में सम्मेलन शुरू हुआ।

हालांकि, दो ट्रांसजेंडर अनुराग मैत्रेयी और तीस्ता दास आमंत्रित नहीं थे। परंतु, उन दोनों को भी आयोजकों ने मंच पर अपनी काव्य रचना साझा करने का मौका दिया। शांकरी मंडल (नस्कर) पहले ट्रांसजेंडर हैं जो अपनी जीविका चलाने के लिए गाते और नृत्य करते थे। लेकिन अब वह एक कवि और अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कौशिक गांगुली की फिल्म नगरकीर्तन अभिनय किया और चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

मंडल ने अपनी कविता अमार अनुभूति (मेरी भावना) को पढ़ा। देश का पहला ट्रांसजेंटर प्रिंसिपल मनबी बंद्योपाध्याय भी मौजूद थी और उन्होंने भी अपनी कविता की कुछ पंक्तियों को पढ़कर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक तीसरे लिंग लोग अपनी कविता और रचनाओं के साथ आगे आएं। मैं इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराने व करने को सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। अकादमी के बंगाली सलाहकार बोर्ड के संयोजक व कवि सुबोध सरकार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और यह देखना हमारा कर्तव्य है कि साहित्य कैसे अपनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी