विज्ञान केंद्र में मना पृथ्वी दिवस, पृथ्वी बचेगी तभी हम सब बचे रह पाएंगे

उत्तर बंग विज्ञान केंद्र (माटीगाड़ा) में सोमवार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पृथ्वी की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया।

By Edited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 10:18 AM (IST)
विज्ञान केंद्र में मना पृथ्वी दिवस,  पृथ्वी बचेगी तभी हम सब बचे रह पाएंगे
विज्ञान केंद्र में मना पृथ्वी दिवस, पृथ्वी बचेगी तभी हम सब बचे रह पाएंगे

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : उत्तर बंग विज्ञान केंद्र (माटीगाड़ा) में सोमवार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसे लेकर आयोजित समारोह में उत्तर बंग विज्ञान केंद्र के परियोजना समन्वयक ऋतब्रत विश्वास ने पृथ्वी दिवस की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से पृथ्वी, पृथ्वी की प्रकृति,पारिस्थितिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इस अवसर अवसर जाने-माने पर्यावरणविद् विप्लव राय ने 'जीव प्रजातियों को बचाएं' विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान दिया।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण का जो पारिस्थितिकी तंत्र है उसमें हरेक जीव का अत्यंत महत्व है। वह चाहे मामूली चींटी हो या कोई पक्षी, या कोई भी जानवर या पेड़-पौधे, नदी-पहाड़ सब कुछ। इन सबका संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र एवं पृथ्वी व पर्यावरण मतलब कि हमारे जीवन अस्तित्व के संरक्षण के लिए बहुत आवश्यक है। हम सभी को इसके प्रति गंभीर होना चाहिए। हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। हरियाली बचाएं। किसी भी जीव को न मारें। जल प्रदूषण न करें। वायु प्रदूषण न करें। प्रदूषण से ग्लोबल वार्मिग बढ़ता है। इन सबका बचना जरूरी है। ये सब बचेंगे तो पृथ्वी बचेगी। पृथ्वी बचेगी तभी हम सब बचे रह पाएंगे। इस समारोह में सम्मिलित विभिन्न स्कूलों के बच्चों को ऊपरोक्त विषयों विशेष कर वातावरण परिवर्तन पर आधारित फिल्में दिखाई गई। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। उत्कृष्ट प्रतियोगी विद्यार्थी पुरस्कृत भी किए गए।

chat bot
आपका साथी