दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अनोखे अंदाज में मनाया बाल दिवस

प्राचार्या ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के बहुत ही दूरदर्शी विकास पुरुष थे।

By Edited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 12:14 PM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 02:37 PM (IST)
दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अनोखे अंदाज में मनाया बाल दिवस
दिल्ली पब्लिक स्कूल फूलबाड़ी में बाल दिवस मना। फोटोः जागरण

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (फूलबाड़ी) की ओर से आज शनिवार को अनोखे अंदाज में बाल दिवस मनाया गया। इस स्कूल की प्राचार्या मुनव्वरा बी. अहमद के संयोजन में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वर्चुअल रूप में बहुत ही बेहतर अंदाज में बच्चों के लिए बाल दिवस की अनोखी प्रस्तुति दी। प्राचार्या ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पाजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के बहुत ही दूरदर्शी विकास पुरुष थे। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम रहा कि आज हमारा देश भारत दुनिया के अग्रणी देशों में एक है।

उन्होंने हर किसी से पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रगतिशील विचारों और दूरदर्शी नजरिये के तहत शाति-सद्भाव व देश की समृद्धि के मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने नृत्य-संगीत, कविता आदि की प्रस्तुति देकर बच्चों का मन मोहने का प्रयास किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में एक लक्ष्य बनाने और उसके प्रति तन मन धन से पूरी मेहनत व लगन एवं समर्पण के साथ सफलता अíजत करने का संदेश दिया। स्कूल के फेसबुक पेज के माध्यम से बाल दिवस कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल की इस पहल की अभिभावकों व बच्चों ने भूरी भूरी प्रशसा की है। शहर में अन्य स्थानों पर भी बाल दिवस मनाने की खबर है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हांलाकि आज ही दीपावली उत्सव भी है। फिर भी बाल दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी