पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान

नगर निगम के वार्ड नंबर तीन में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान है। वार्ड पानी कुछ मिनटों के लिए आपूर्ति की जा रही है। उपमेयर रामभजन महतों ने बताया कि पंप की खराबी के चलते पेयजल की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:54 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:54 AM (IST)
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी : नगर निगम के वार्ड नंबर तीन में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से सुबह और शाम करे बहुत कम समय के लिए इन वार्डो में पेयजल की आपूर्ति हो पा रही है। उनका कहना था बीते बुधवार की सुबह जहा 10 मिनट के लिए वार्ड में जलापूर्ति हुई, वहीं शाम को मात्र दो-तीन मिनट के लिए ही जलापूर्ति हो हुई। जब तक लोग समझ पाते कि पानी आ रहा है और अपने बर्तन लेकर नल तक पहुंचते तब तक पानी का गिरना बंद हो जाता। गुरुवार की सुबह भी यही हाल रहा। गुरुवार की सुबह मात्र पांच मिनट ही जलापूर्ति हुई। लोगों कहना था कि पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से कुएं का पानी व आयरन युक्त चापाकल का पानी लोग पीने के लिए विवश हैं। जलापूर्ति अचानक क्यों ठप पड़ जा रही है समझ से परे है। इस बारे सिलीगुड़ी के डिप्टी मेयर व वार्ड नंबर तीन के पार्षद राम भजन महतो ने बताया कि जहा से जलापूर्ति होती है, वहा का पंप खराब हो गया है तथा पंप के मरम्मत का काम चल रहा है। उम्मीद है शुक्रवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद नियमित जल आपूर्ति होने लगेगी।

chat bot
आपका साथी