बंगाल ट्रैवेल मार्ट में भाग लेगा नेपाल पर्यटन उद्योग

पर्यटन मेला बंगाल ट्रैवेल मार्ट में नेपाल टूरिज्म बोर्ड समेत नेपाल पर्यटन उद्योग जगत से 10 स्टाॅल लगाएंगे। जहां लोग नेपाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 01:24 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 01:24 PM (IST)
बंगाल ट्रैवेल मार्ट में भाग लेगा नेपाल पर्यटन उद्योग
बंगाल ट्रैवेल मार्ट में भाग लेगा नेपाल पर्यटन उद्योग

सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय व पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से ईस्टर्न-हिमालया ट्रैवेल एंड टूर ऑपरेटरर्स एसोसिएशन (एहट्टवा) की ओर से यहां पांच से सात फरवरी तक आयोजित होने जा रहे चौथे वार्षिक बंगाल ट्रैवेल मार्ट में नेपाल पर्यटन उद्योग भी भाग लेगा।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के पोखरा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सूर्या थापलिया ने सोमवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट्स क्लब में यह जानकारी दी। बताया कि पर्यटन मेला बंगाल ट्रैवेल मार्ट में नेपाल टूरिज्म बोर्ड समेत नेपाल पर्यटन उद्योग जगत से 10 स्टाॅल लगाए जाएंगे। जहां लोग नेपाल के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नेपाल में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक आते हैं। उनमें भी सबसे ज्यादा संख्या पूर्वोत्तर भारत के लोगों की होती है। इसीलिए पूर्वोत्तर भारत पर हम सबसे ज्यादा फोकस रखते हैं। उन्होंने सबसे बढ़-चढ़ कर बंगाल ट्रैवेल मार्ट में सम्मिलित होने व नेपाल पर्यटन जगत के स्टाॅलों का भ्रमण करने की अपील की है। इस सम्मेलन में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर्स एंड ट्रैवेल्स (नाट्टा) के उपाध्यक्ष संजय कांत सिग्देल व पर्यटन उद्यमी भुपाल राज श्रेष्ठ भी सम्मिलित हुए।

 समझा जा रहा है कि दोनों मित्र देशों के बीच मित्रता को और प्रगाढ़ करने हेतु परस्पर पर्यटन विकास का सेतु तैयार करने की दिशा में ही यह पहल है। यदि ऐसा है और इसकी शुरुआत के लिए हमारे शहर को चुना गया है तो यह हम सबके लिए व पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

खैर, जो भी हो। विषयवस्तु का पटाक्षेप अगले कुछ ही पलों में होने जा रहा है। उसके लिए हमारी टीम मौके पर पूरी तन्मयता से मुस्तैद है। आप पाठकगण भी बने रहें हमारे साथ। हम पल-पल की हलचल से आपको करवाते रहेंगे रू-ब-रू। 

chat bot
आपका साथी