दीवार व पलंग के बीच में फंसकर 9 महीने की एक बच्चे की मौत

कमरे में बिछाए गये पलंग तथा दीवार के बीच की फांक में फंसकर 9 महीने की एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम अनिकेत घोष बताया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:37 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:37 AM (IST)
दीवार व पलंग के बीच में फंसकर 9 महीने की एक बच्चे की मौत
दीवार व पलंग के बीच में फंसकर 9 महीने की एक बच्चे की मौत

नदिया, संवाद सूत्र। कमरे में बिछाए गये पलंग तथा दीवार के बीच की फांक में फंसकर 9 महीने की एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक का नाम अनिकेत घोष बताया गया है। दुर्घटना के समय उसके माता-पिता उसी पलंग पर सोये थे।

इस हादसे का दूसरा रहस्यमयी पहलू यह है कि उक्त दंपती के करीबी लोगों ने बच्चे को नहला धुला व वस्त्र पहनाकर उसके शव को नदी के किनारे रख आने की सलाह दी। उनकी सलाह के मुताबिक माता पिता ने काम किया।

इस पूरे प्रकरण की जानकारी मिलने पर कृष्णगंज थाना की पुलिस चुर्नी नदी के किनारे से बच्चे के शव को अपने कब्जा में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पुलिस को देने के बदले उस दंपती ने ऐसा क्यों किया।

पुलिस इसका पता लगा रही है। मिठुन और अष्टमी घोष नामक वह दंपती कृष्णगंज थानांतर्गत शिव निवास के कृष्णपुर का वाशिंदा है। मिठुन घोष सामान्य दर्जा का रोजगार करता है। जबकि उसकी पत्‍‌नी गृहिणी है। बच्चे के पिता ने बताया कि एक दो महीना से उनका बेटा घसीट कर चलना सीखा था।

मंगलवार रात दोनों उसे अपने बीच में सुला रखे थे। देर रात किसी समय वह रेंग कर पलंग और दीवार के बीच स्थित फांक में गिर कर फंस गया। इससे दम घुटने से उसकी मृत्यु हुई है। उसका चेहरा दीवार व पलंग की पाटी की ओर था।

सुबह नींद खुलने पर दोनों ने देखा कि बेटा बिस्तर पर नही है। वह उसे फंसा देखकर सन्न रह गए। बीच से उसे निकालने पर उसे मृत पाया गया। इस घटना से दुखी वह दंपती की हालत खराब है। उनके रोने की आवाज सुन कर पड़ोसी एकत्र हुए। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्मट रिपोर्ट का इन्तजार है। 

chat bot
आपका साथी