एसटीएनएम अस्पताल में डॉक्टर व सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री गोले ने आरोपी के विरुद्ध कारवाई का दिया आश्वासन ----------- संसू.गंगटोक स्थानीय सोच

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 14 Dec 2021 07:20 PM (IST)
एसटीएनएम अस्पताल में डॉक्टर व सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
एसटीएनएम अस्पताल में डॉक्टर व सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री गोले ने आरोपी के विरुद्ध कारवाई का दिया आश्वासन

-----------

संसू.गंगटोक: स्थानीय सोचेग्याग स्थित एसटीएनएम अस्पताल के एक चिकित्सक और सफाई कर्मचारी पर मंगलवार को मध्याह्न एक बजे प्राणघातक हमला हुआ। आरोपी ने पीड़ितों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें चिकित्सक डा. संजय उप्रेती (कार्डियोलॉजी विभाग) और सफाई कर्मचारी कला छेत्री घायल हुए हैं। दोनों घायल एसटीएनएम अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति गंभीर है। घटना के आरोपित और सफाई कर्मचारी महिला बीच के मनमुटाव का परिणाम है। पुलिस छानबीन कर रही है तथा गंगटोक परिसर ताथागटेन के थिन्ले भूटिया (42) को गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एसटीएनएम अस्पताल के तीसरे माले में जाकर दोनों पर प्राणघातक आक्त्रमण किया था। जिस समय उक्त घटना घटी उस समय अस्पताल में सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे उस दौरान ऐसी घटना कैसे हो गई इस पर सवाल उठे हैं।

मौके पर पहुंचे डीआईजी (रेंज) भीम कुमार तामाग ने बताया कि आरोपी थिन्ले छिरिंग भूटिया ने जब सफाई कर्मचारी पर जब हमला किया उस समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संजय छेत्री महिला को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपी ने डॉक्टर पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण के जाच में पीड़ित महिला और आरोपी व्यक्ति बीच व्यक्तिगत आक्त्रोश था, प्रकाश में आया है। इसी कारण आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला किया।

दूसरी ओर पूर्व जिला के पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद यल्लासिरी ने भी यह षड्यंत्री अथवा पूर्व नियोजित घटना नहीं है। उन्होंने जानकारी दी है कि आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी के धारा 307/326 के तहत मामला दर्ता किया गया है। उन्होंने सिक्किम पुलिस की जिम्मेदारी अस्पताल के बाहर है और अस्पताल के अंदर निजी सुरक्षा दल तैनात किया गया है कहा।

आरोपी थिन्ले भूटिया ने बताया कि कला छेत्री उनकी गर्लफ्रेंड है। दोनों के बीच कुछ समय से मनमुटाव था। मंगलवार को वह अस्पताल में उक्त महिला से मिलने पहुंचा। लेकिन महिला के मना करने से वह आक्रोशित हो गया तब उसने ऐसा कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह डॉक्टर को मारने नहीं आया था लेकिन जब वह महिला को बचाने आए तो उन पर हमला कर दिया। उल्लेख किया जाता है कि इस घटना को लेकर राच्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. एमके शर्मा ने भी घोर आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री गोले ने पत्रकारों से कहा है कि एसटीएनएम की घटना निंदनीय है और आरोपी विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने पीड़ितों की सुस्वास्थ्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी