बागडोगरा में दंपति की नृशंस हत्या, चार वर्ष का बेटा और तीन माह की बेटी है सुरक्षित

बागडोगरा थाना क्षेत्र के प्रधाननगर इलाके में रविवार की भोर में दंपति की गलारेत कर नृशंस हत्या कर दी गई है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 09:52 AM (IST)
बागडोगरा में दंपति की नृशंस हत्या, चार वर्ष का बेटा और तीन माह की बेटी है सुरक्षित
बागडोगरा में दंपति की नृशंस हत्या, चार वर्ष का बेटा और तीन माह की बेटी है सुरक्षित

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। बागडोगरा थाना क्षेत्र के प्रधाननगर इलाके में रविवार की भोर में दंपति की गलारेत कर नृशंस हत्या कर दी गई है। पति का नाम अजय कुशवाहा (35) और पत्‍‌नी का मीना राई कुशवाहा (32) बताया गया है। इनके दोनों बच्चे चार वर्षीय पुत्र और तीन माह की पुत्री सुरक्षित है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान खोजी कुत्ते की मदद ली, जो सीघीझोड़ा चाय बागान तक जाकर ठहर गया। इस मामले में डीसीपी तरूण हालदार ने बताया कि हत्या का कारण आपसी दुश्मनी या आर्थिक लेनदेन हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर अजय कुशवाहा की सास देव कुमारी राई ने बताया कि देररात मेरे दामाद से कुछ कर्मचारी बातकर रहे थे। उसके बाद वे सोने गये थे। कई घंटे बाद कुछ लोगों की आवाज पड़ी, लेकिन मेरे कमरे का दरवाजा आगे से बंद था। मैने कुछ लड़कों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और देखा कि बेटी-दामाद की हत्या कर दी गई है। दोनों अलग-अलग बेड पर मरे पड़े मिले। पति-पत्‍‌नी के शरीर पर धारदार हथियार से बेरहमी से प्रहार किया गया था। पास ही दो छोटे बच्चे सोये हुए थे, जो सुरक्षित है।

अजय कुशवाहा अपने मकान के प्रथम तल पर परिवार के साथ थे। पत्‍‌नी के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार किया गया था। अजय कुशवाहा का शव उल्टा पड़ा हुआ था, उसके गले को पीछे काटा गया था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि जान पहचान वाले ने घटना को अंजाम दिया होगा। जिस प्रकार से हत्या की गई है, वह किसी पेशेवर हत्यारे का काम हो सकता है।

अजय कुशवाहा उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी थे। पिछले तीन वर्ष पूर्व बागडोगरा आकर सुकांत नगर-प्रधाननगर में कैट¨रग का काम शुरू किये थे। उनके कैट¨रग में सिर्फ लड़कियां ही काम करती थीं। अजय ने यहां मीना राई से विवाह किया और दो बच्चे के पिता बने। पुलिस आयुक्त भरत लाल मीना ने कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि घटना कितने बजे घटी। दोषी को ढूंढ निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी