शराब में धुत्त बार कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शराब के नशे में धुत्त होकर बार के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:12 PM (IST)
शराब में धुत्त बार कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
शराब में धुत्त बार कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शराब के नशे में धुत्त होकर बार के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम सत्यजीत राय, शुभम पाल, शुभजीत पाल, देवज्योति राय और सुरजीत चंद्र बताया गया है। बीते शनिवार की रात यह घटना शहर से सटे न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी के पूर्व धनतला इलाके के कैनाल रोड किनारे स्थित एक बार में घटी है। पांचों को रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पांचो युवक और युवतियों संग रात में शराब पीने के लिए बार में पहुंचे। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर इनका बार कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। आरोप के मुताबिक इन पांचों से बार कर्मचारियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस घटना में बार के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। जबिक एक कर्मचारी का इलाज फूलबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शराब के नशे में धुत्त होकर बार के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम सत्यजीत राय, शुभम पाल, शुभजीत पाल, देवज्योति राय और सुरजीत चंद्र बताया गया है। बीते शनिवार की रात यह घटना शहर से सटे न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी के पूर्व धनतला इलाके के कैनाल रोड किनारे स्थित एक बार में घटी है। पांचों को रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पांचो युवक और युवतियों संग रात में शराब पीने के लिए बार में पहुंचे। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर इनका बार कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। आरोप के मुताबिक इन पांचों से बार कर्मचारियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस घटना में बार के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। जबिक एक कर्मचारी का इलाज फूलबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी