सिलीगुड़ी पहुंचीं मुख्यमंत्री, आज करेंगी पदयात्रा

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस (एनआरसी) व सिटिजेनशिप एमेंडमेंट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 08:02 PM (IST)
सिलीगुड़ी पहुंचीं मुख्यमंत्री, आज करेंगी पदयात्रा
सिलीगुड़ी पहुंचीं मुख्यमंत्री, आज करेंगी पदयात्रा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस (एनआरसी) व सिटिजेनशिप एमेंडमेंट एक्ट (सीएए) के विरुद्ध राज्य की मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी शुक्रवार को सिलीगुड़ी में भी सड़क पर उतरेंगी। वह सिलीगुड़ी पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची। वहां से सीधे उत्तर कन्या पहुंचीं। यहां रात्रि विश्राम कर मुख्यमंत्री शुक्रवार को नागरिकता कानून के खिलाफ महारैली और पदयात्रा में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहर के हिलकार्ट रोड पर पदयात्रा में शामिल होंगी। गुरुवार की रात से ही इस सड़क पर पुलिस ने पहरेदारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्तर बंगाल के पर्यवेक्षक सह मंत्री अरूप विश्वास, मंत्री गौतम देव ने पार्टी नेताओं और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री की पदयात्रा में राज्य के कई मंत्री व उत्तर बंगाल के सभी विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के सभा स्थल को बदलकर मल्लागुड़ी खुदीराम बोस की मूर्ति के निकट से मैनाक टूरिस्ट लॉज के निकट किया गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री एनआरसी और सीएए के खिलाफ लोगों को शपथ दिलाएंगी। वह इससे पहले भी सूबे में वे पांच बार सड़क पर उतर कर इस कानून का विरोध कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अब इस मुद्दे को लेकर जिलों का रूख किया है।

chat bot
आपका साथी