अवैध निर्माण तोड़ने में पुलिस नहीं कर रही मदद

नगर निगम -पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखेंगे अशोक भट्टचार्य - प्रशासनिक बोर्ड बैठक की बैठक में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:26 PM (IST)
अवैध निर्माण तोड़ने में पुलिस नहीं कर रही मदद
अवैध निर्माण तोड़ने में पुलिस नहीं कर रही मदद

नगर निगम

-पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखेंगे अशोक भट्टचार्य

- प्रशासनिक बोर्ड बैठक की बैठक में और भी कई फैसले

-18 करोड़ की लागत से डंपिंग ग्राउंड से हटेगा कचरा

-राज्य सरकार से जमीन का पट्टा देने की होगी माग

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मंगलवार शाम बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड चेयरमैन अशोक नारायण भट्टाचार्य ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने शहर में अवैध निर्माण पर अपनी चिंता प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पुलिस की मदद नहीं मिल पा रही है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि शहर के 44 नंबर वार्ड में नगर निगम की खुद की अपनी जमीन है जिस पर पिछले 40 वर्षो से 117 परिवार बसे हुए हैं। उन्हें जमीन कार्ड देने की माग सरकार से की गई है। डेंगू और कोरोना को लेकर भी प्रशासनिक बैठक में चर्चा की गई। डेंगू अभी नियंत्रण में है। किंतु कोरोना के मामले लगातार घट-बढ़ रहे हैं। जिसकी ओर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

पूर्व मेयर व माकपा नेता विकास घोष की स्मृति सभा में युवाओ का खेल के प्रति लगाव पर पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गागुली को वर्चुअल संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

सिलीगुड़ी डंपिंग ग्राउंड में कचरे का निष्पादन करने के लिए बायो माइनिंग प्रोजेक्ट के तहत सिलीगुड़ी नगर निगम के साथ मिलकर कोलकाता नगर निगम अट्ठारह करोड़ की लागत से इसका स्थाई समाधान करेगी।

अशोक नारायण भट्टाचार्य ने बताया कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में जमीन का पट्टा देने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव ने कहा था लेकिन अब तक लोगों को पट्टा नहीं मिल पाया है। 641 जमीन के पट्टे की चलानें भी कट चुकी है परंतु लोगों को अब तक पट्टा नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार शहर में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण किए गए हैं। नगर निगम में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मागी गई है।

गाधी प्रतिमा अनावरण में जुटेंगे कई मंत्री

उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को सिलीगुड़ी मुख्य डाकघर के सामने महात्मा गाधी की मूíत का अनावरण राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाीम करेंगे। इस मौके पर राज्य के पथ निर्माण मंत्री अरूप विश्वा, पर्यटन मंत्री गौतम देव, काग्रेस विधायक शकर मालाकार सहित नगर निगम के सभी विरोधी दल नेता और पार्षद मौजूद रहेंगे। भट्टाचार्य ने बताया कि 29 नवंबर को प्रशासनिक बोर्ड की ओर से शहरी विकास मंत्री को एक स्मारक पत्र सौंपेंगे। इसमें विभिन्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी