180 गोरखा परिवारों ने थामा भाजपा का झंडा, राजू बिष्ट ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री ने लोगों को विकास का दिखाया रोड मैप

Bengal Chunav भाजपा के सांसद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद मेनन के हाथों सेवक काली झोड़ा में शुक्रवार की शाम 180 गोरखा परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी कर झंडा थाम लिया।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 10:34 PM (IST)
180 गोरखा परिवारों ने थामा भाजपा का झंडा, राजू बिष्ट ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री ने लोगों को विकास का दिखाया रोड मैप
सेवक कालीझोड़ा से 180 परिवार भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भाजपा के सांसद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद मेनन के हाथों सेवक काली झोड़ा में शुक्रवार की शाम 180 गोरखा परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी कर झंडा थाम लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कि उत्तर बंगाल में दो जनसभा और रोड शो उत्तर बंगाल के विकास का रोड मैप जारी कर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री जहां शहीद हुए विपुल राय राजीव थापा समेत ठाकुर पंचानन भ्रमण दुर्गा मल और वीर चिल्ला राय  को स्मरण करना नहीं भूले। ठीक उसी तरह जो लोग गोरखा समाज को बांटने की कोशिश कर रहे थे उन्हें भी उचित जवाब दिया है। 

अपनी जनसभा के माध्यम से अब तक उत्तर बंगाल की उपेक्षा पर एक प्रहार करते हुए 2021 के नवंबर माह से भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर बंगाल में क्या क्या विकास किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी है। बिष्ट ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को जहां यहां के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता थी वही उन्हें आजादी के इतने वर्षों बाद भी अपनी जमीन का हक नहीं मिलने पर आश्चर्यचकित थे। चाय बागान सिनकोना बागान समेत अन्य क्षेत्रों में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी वे खुलकर लोगों के बीच अपनी बातों को रखा। 

वे बताना नहीं भूले की राज्य और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार 11 गोरखा जाति को जनजाति का दर्जा देकर उनका मान और सम्मान बढ़ाएगी। कैसे दार्जिलिंग हिल्स में ऑर्गेनिक खेती के लिए कितने करोड़ों रुपए का बजट तैयार किया गया है। युवाओं के रोजी रोजगार के लिए उपेक्षित राजवंशी समाज के के लिए तैयार की जाने वाली नारायणी सेना के संबंध में भी उन्होंने विस्तार से अपनी नियत और नीति स्पष्ट की है।

राजू बिष्ट ने कहा कि जो टीएमसी के नेता इस भ्रम में है कि बंगाल की महिलाएं ममता बनर्जी को वोट करेगी यह वह दिवास्वप्न देख रहे हैं। भ्रष्टाचार और हिंसा की शिकार बंगाल में सबसे ज्यादा महिलाएं हुई है इसलिए महिलाएं चाहती है कि जितनी जल्दी हो सके इस सरकार को सत्ता से उतारा जाए। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी।

chat bot
आपका साथी