कोरोना महामारी में जरूरी है सबका साथ:बाइचुंग भूटिया

-समय पर सिक्किम सरकार ने उठाए सही कदम -आम जनता का भी मिल रहा है सहयोग -चीन की सीमा पा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 07:10 PM (IST)
कोरोना महामारी में जरूरी है सबका साथ:बाइचुंग भूटिया
कोरोना महामारी में जरूरी है सबका साथ:बाइचुंग भूटिया

-समय पर सिक्किम सरकार ने उठाए सही कदम

-आम जनता का भी मिल रहा है सहयोग

-चीन की सीमा पास होने से तत्काल हुए सतर्क

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: कोरोना महामारी में राजनीतिक नफा नुकसान को भूलकर सबको साथ मिलकर काम करना होगा। यह कहना है भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और हामरो सिक्किम पार्टी के संस्थापक बाईचुंग भूटिया का। बुधवार को भूटिया सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड छह में मेयर के साथ जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण करने पहुंचे थे। भूटिया ने कहा कि संकट बहुत गंभीर है, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। पूरी दुनिया इसकी चपेट में है। ऐसे में देश में एक ऐसा राज्य भी है जहा कोरोना प्रवेश भी नहीं कर सका। यह राज्य कोई और नही उनका गृह राज्य सिक्किम है। सक्किम में अब तक कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसका कारण लोगों को समझना होगा। राज्य में प्रशासन और आम लोगों की जागरूकता ने लोगों को एक तरह के सुरक्षा कवच से ढ़क रखा है। चीन की सीमा से सटे होने के नाते सरकार ने कोरोना के खतरे को पहले ही भाप लिया था और उसी हिसाब से तैयारिया भी कर ली थीं। यहा के लोग शुरुआत से ही पूरी तरह अनुशासित रहे। सिक्किम के लोगों ने कोरोना से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का जिम्मेदारी से पालन किया। भारी नुकसान के बावजूद जब 14 मार्च को होटल खाली कराने के निर्देश मिले तो लोगों ने दो दिन में सारे होटल खाली करा दिए। इतना ही नहीं स्थानीय लोग घर के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करते हैं। घर में भी अलग-अलग सोते हैं। सिक्किम के सभी प्रवेश केन्द्रों पर 27 जनवरी से स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई थी। पीएम मोदी के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही राज्य में कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन कर दिया गया था। सिक्किम में मौजूद लोगों की हालिया विदेश यात्रा की डिटेल खंगाली गईं, उन्हें तत्काल क्वारंटाइन किया गया। इसके साथ ही प्रशासन ने संदिग्धों को घर में ही आइशोलेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि सिक्किम की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है। इसके बावजूद सरकार ने कड़े फैसले लिए। सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए शुरुआत में ही विदेशियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के पर्यटकों के लिए भी सीमाएं सील कर दीं। यह सरकार का एक बेहद कठोर फैसला था। जिसकी वजह से सिक्किम कोरोना से बचा हुआ है। कहने का अर्थ यह है कि सरकार के कठोर निर्णय और उसमें जनता की भगीदारी शत -प्रतिशत जरूरी है। इसके बिना इसे सफल बनाना संभव नहीं है।

अशोक भट्टाचार्य से कोई बैर नहीं

राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेयर व विधायक अशोक भटाचार्य को कभी भी राजनीतिक प्रतिद्वंदी नहीं माना। यह अलग बात है कि तृणमूल में रहते पिछली बार उनके खिलाफ चुनाव लड़े और हार गए। अशोक भट्टाचार्य को हमेशा एक नेक इंसान और बड़ा भाई मानते आया हूं। सिलीगुड़ी नगर निगम ने संकट की इस घड़ी में उनको याद किया और वह सेवा के लिए तैयार हैं। मेयर सह विधायक अशोक भटाचार्य ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भूटिया जबतक चाहे निगम के सभी क्षेत्रों में अपनी सेवा दे सकते हैं। वे चाहेंगे कि केंद्रीय टीम के साथ मुलाकात कर वह कुछ जानकारी दें। उन्हें समय मिलता है या नहीं, वे नहीं जानते।

chat bot
आपका साथी