भाजपा पर हमले की एसकेएम ने की निंदा

जागरण संवाददाता, गंगटोक : सोमवार को दक्षिण सिक्किम नामची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध करते हुए सत्ताधारी सिक्किम प्रजातांत्रिक दल पर आरोप लगाया। एसकेएम पदाधिकारी ने इस कार्य को राज्य में लोकतंत्र की हत्या के समान बताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 10:04 PM (IST)
भाजपा पर हमले की एसकेएम ने की निंदा
भाजपा पर हमले की एसकेएम ने की निंदा

जागरण संवाददाता, गंगटोक : सोमवार को दक्षिण सिक्किम नामची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना का राज्य के प्रमुख विपक्षी दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने निंदा करते हुए खंडन किया है। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई औपचारिक प्रक्रिया नहीं आई है। पार्टी ने कोई प्राथमिकी भी नहीं दर्ज करवाई है। एसकेएम ने इस घटना को राज्य में एसडीएफ के बढ़ते गुंडाराज का उदाहरण बताया। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस विषय पर पार्टी के प्रचार प्रसार उपाध्यक्ष वीरेंद्र तामलिंग ने कहा कि ऐसी घटनाएं राज्य में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कलंक के समान हैं। उन्होंने सहयोगी विपक्षी दल पर हमले के मामले में सत्ताधारी एसडीएफ को दोषी ठहराया है। उन्होंने बीते दिनों भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसी छिटपुट घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में घटित हुई घटना को राज्य में लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

chat bot
आपका साथी