बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सेना ने निकाला

पूर्वी सिक्किम के भारत-चीन सीमा के आसपास छांगू झील व बाबा हरभजन मंदिर पहुंचे करीब 300 पर्यटकों को भारी बर्फबारी के बाद सेना ने बचाकर गंगटोक पहुंचाया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 03:11 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 03:11 PM (IST)
बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सेना ने निकाला
बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सेना ने निकाला
गंगटोक, जासं। पूर्वी सिक्किम के भारत-चीन सीमा के आसपास छांगू झील व बाबा हरभजन मंदिर पहुंचे करीब 300 पर्यटकों को भारी बर्फबारी के बाद सेना ने बचाकर गंगटोक पहुंचाया।

भारी बर्फबारी के कारण इन स्थानों पर तापमान माइनस 10 डिग्री सेलसियस तक पहुंच गई। इससे पर्यटकों के ठंड व उंचाई पर होने वाली बीमारियों के चपेट में आने की संभावना बन गई थी। पर्यटकों को सैन्य वाहनों व एम्बुलेंस से सुरक्षित गंगटोक से 31 किलोमीटर दूर 17 माइल स्थित सेना छावनी में रात में पनाह दी गई।

इससे पर्यटकों की जान बची। पर्यटकों को गुरुवार को सुरक्षित गंगटोक पहुंचाया गया। पर्यटकों के 60 वाहन अभी भी भारी बर्फबारी में फंसे हैं। वैसे बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सैन्य जवान भरसक प्रयासरत हैं तथा पर्यटकों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी